Begusarai Regional Maize Research Centre: केंद्र सरकार ने बिहार को दिया बड़ा झटका, मक्का अनुसंधान केंद्र को बिहार से कर्नाटक किया गया "शिफ्ट"

बिहार के लिए 2025 चुनावी साल है। चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में बिहार को कई सौगातें दी जिसकी चर्चा मीडिया में जमकर हुई। 2025 बजट के आए हुए एक महीने अभी हुए ही हैं कि बिहार एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, केंद्र सरकार के एक फैसले से बिहार को बड़ा झटका लगा है.

Mar 17, 2025 - 21:35
Mar 17, 2025 - 21:39
Begusarai Regional Maize Research Centre: केंद्र सरकार ने बिहार को दिया बड़ा झटका,  मक्का अनुसंधान  केंद्र को बिहार से कर्नाटक किया गया "शिफ्ट"
Begusarai Regional Maize Research Centre

Begusarai Regional Maize Research Centre: बिहार के लिए 2025 चुनावी साल है। चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में बिहार को कई सौगातें दी जिसकी चर्चा मीडिया में जमकर हुई। 2025 बजट के आए हुए एक महीने अभी हुए ही हैं कि बिहार एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, केंद्र सरकार के एक फैसले से बिहार को बड़ा झटका लगा है. भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) के बिहार के बेगूसराय स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान (Begusarai Regional Maize Research Centre) एवं बीज उत्पादन केंद्र को कर्नाटक के शिवमोग्गा में शिफ्ट किया जा रहा है। इसे स्थानांतरित करने पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त की है. यह फैसला कुछ महीने पूर्व ही लिया गया है. इससे बेगूसराय का यह केंद्र अब स्थानांतरित होकर कर्नाटक चला जाएगा. इस खबर के बाहर आने के बाद से ही इसपर जमकर सियासत हो रही है। 

शिवमोग्गा से लोकसभा सदस्य बी.वाई. राघवेंद्र, जो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ट नेता बीएस येदयुरप्पा के बेटे हैं, ने कहा है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (IIMR) शिवमोग्गा में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) का एक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगा. उन्होंने बताया कि, इसे लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने उन्हें  पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है. 

सांसद बी.वाई. राघवेंद्र को लिखे पत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिवमोग्गा में ICAR-IIMR क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन की स्थापना आरंभ करने और इसमें तेजी लाने की मैं आपकी चिंता की सराहना करता हूं. साथ ही यह सूचित करने में गौरव महसूस कर रहा हूं कि15 वें वित्त आयोग अवधि (वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26) के दौरान, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR), लुधियाना के बेगूसराय स्थित क्षेत्रीय स्टेशन (Begusarai Regional Maize Research Centre)  को शिवमोग्गा में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है। 

पिछले साल ही अत्याधुनिक बनाने पर बनी थी सहमति 

आपके जानकारी के लिए बात दूं कि बीते वर्ष सितांबर के महीने में ही केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के कृषि मंत्री की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी जिसमे इस क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र (Begusarai Regional Maize Research Centre)  को अत्याधुनिक बनाने पर सहमति बनी थी।  

1997 में हुई थी स्थापना 

क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत, बेगूसराय (Begusarai Regional Maize Research Centre)  की स्थापना 4 मई 1997 को हुई थी। यह जिला मुख्यालय से 16 किमी उत्तर की ओर कुशमहौत गाँव में स्थित है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लाखो गाँव से लगभग 9 किमी दूर है। केंद्र सड़क और रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन बेगूसराय (BGS) और उसके बाद बरौनी (BJU) है। पटना निकटतम हवाई अड्डा है जो लगभग 150 किमी दूर है। केंद्र के पास कुल 97.3 एकड़ जमीन है जिसमें 83 एकड़ जमीन अनुसंधान और बीज उत्पादन के लिए है। केंद्र में अच्छी बुनियादी सुविधाएं भी हैं जैसे प्रयोगशालाओं के साथ विशाल कार्यालय परिसर, सिंचाई के लिए ट्यूबवेल, खेत पर तकनीकी और सहायक कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर, तीन ट्रैक्टर, आवश्यक मशीनरी और उपकरण आदि हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow