वर्ल्ड वॉर बड़ा या टैरिफ़ वॉर? टैरिफ़ क्या है और भारत समेत दुनिया की चिंता बढ़ाने वाला क्यों है?

ट्रंप के फैंसले ने दुनिया भर नींद उड़ा दी है

Feb 1, 2025 - 01:05
वर्ल्ड वॉर बड़ा या टैरिफ़ वॉर? टैरिफ़ क्या है और भारत समेत दुनिया की चिंता बढ़ाने वाला क्यों है?

१- अमेरिकी टैरिफ़ का मतलब किसी दूसरे देश से आयात किए जाने वाले उत्पादों पर लगने वाला टैक्स है
२- जिन देशों पर ट्रंप ने एक फ़रवरी से टैक्स लगाने का फैंसला किया है उन देशों से अमरीका में आयात किए जाने वाले प्रोडक्ट्स  की संख्या एकदम घट जाएगी. 
३- इन देशों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा. इन तीन देशों में शामिल चीन का तो भारी नुकसान होगा.
४- ट्रंप ने भारत पर 100% टैरिफ़ लगाने की  धमकी दी है. 
५- दुनिया भर के शेयर बाजार में गिरावट आएगी, निवेशक घबराएंगे, जिसका सीधा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर होगा
६- इन देशों से अमेरिका के कूटनीतिक रिश्ते प्रभावित होगें. 
७- अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है. 
८- ग्लोबल इकोनामी स्टेबिलिटी प्रभावित होगी. 
९- ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ने से कच्चे माल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
१०- अमेरिकी डॉलर की बादशाहत बरक़रार रहेगी.