Nagpur Violence: नागपूर में कल देर रात बवाल, क्यों भड़की हिंसा?

Mar 18, 2025 - 14:03
Nagpur Violence: नागपूर में कल देर रात बवाल, क्यों भड़की हिंसा?
Nagpur Violence
Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार देर रात हिंसक झड़प देखने को मिली। औरंगजेब की कब्र को लेकर हो रहे विवाद में कल देर रात दो गुटों के बीच हिंसा इतनी फैल गई कि घरों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। नागपुर के महाल इलाके में शुरू हुई हिंसा हंसपुरी तक फैल गई।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अब इस हिंसा का वीडियो सामने आए हैं।  सीसीटीवी फुटेज में वीएचपी और बजरंग दल के प्रदर्शन के विरोध के दौरान हिंसा भड़कती दिखाई दे रही है। उपद्रवियों ने रिहायशी इलाकों में घुसकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पत्थरबाजी की।
महाल इलाके में कई घरों, वाहनों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी। पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला  किया। 
उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। भारी संख्या में एकत्र उपद्रवी पुलिस के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। 

50 से ज्यादा को किया गिरफ्तार

पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के की जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है। उसने इस मामले में महाल और हंसपुरी क्षेत्र में 50 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया है। इससे पहले नागपुर के महाल क्षेत्र में विहिप और बजरंग दल ने प्रदर्शन के दौरान एक प्रतीकात्मक कब्र बनाकर उसे खोदा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। इसके बाद देर शाम को मुस्लिम समुदाय से जुड़े उपद्रवी सड़कों पर आ गए। उपद्रवियों का कहना है कि हिंदू संगठनों के प्रदर्शनकारियों द्वारा खोदी और जलाई गई प्रतीकात्मक कब्र के ऊपर जो हरे रंग कपड़ा ओढ़ाया गया था, उस पर कुछ पवित्र कलमे लिखे हुए थे। जिसे जलाने से इस्लाम का अपमान हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow