Chhaava Worlwide Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के बाद अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रहा है तो वह है छावा, जिसकी दहाड़ दुनियाभर में सुनाई दे रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म सफलता के झंडे तो गाड़ ही रही है साथ में विदेशी ऑडियंस के बीच भी फिल्म का क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। छावा हर बढ़ते दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।
बॉलीवुड की यह ऐतिहासिक फिल्म छावा (Chhaava Worlwide Box Office Collection) दुनियाभर में हर दिन तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। 18 दिनों के अंदर हीVickey Kaushal की इस फिल्म ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ तोड़कर आगे बढ़ चुका था। 600 करोड़ का आंकड़ा देखते ही देखते पार कर चुकी छावा वर्ल्डवाइड अब 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। इसी के साथ ही मूवी वर्ल्डवाइड सुल्तान के बाद दो और बड़ी फिल्मों का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी कमर कस चुकी है।
20वें दिन दुनियाभर में छावा ने भरी हुंकार
छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी पर आधारित यह फिल्म इंडियन ऑडियंस को बेहद पसंद आएगी, इसका अंदाजा तो फैंस को पहले से ही था, लेकिन विदेशों में 'छावा' (Chhaava Worlwide Box Office Collection)इस कदर लोगों को दीवाना बनाएगी, ये शायद मेकर्स ने सपने में भी नहीं सोचा था।
19वें दिन 641 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने वाली Vickey Kaushal की मूवी छावा ने 20वें दिन दुनियाभर (Chhaava Worlwide Box Office Collection) में सिंगल डे पर बुधवार को तकरीबन 20 करोड़ के आसपास कमाई की है। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक, छावा ने वर्ल्डवाइड 20 दिन में कुल 661.1 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए छावा को सिर्फ 39 करोड़ का कलेक्शन और करना है।