ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Feb 3, 2025 - 07:30
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

पंचांग फ़रवरी 3, 2025, सोमवार

माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081 | नक्षत्र रेवती 11:16 PM तक उपरांत अश्विनी | साध्य योग 03:02 AM तक, उसके बाद शुभ योग |

03 फरवरी 2025 सोमवार को राहुकाल  08:32 AM से 09:53 AM तक है | 11:16 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा |

आज का राशिफल

मेष

आज बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं।

वृषभ

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा।

मिथुन

भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।कर्ज से मुक्ति पाने में कामयाबी पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें।

कर्क

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा।

सिंह

बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें।

कन्या

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी।

तुला

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें।  लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

मकर

किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

कुंभ

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन

कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।