क्या फिर बड़ी छंटनी करने वाला है Microsoft? काम करने वाले लोगों को बड़ी टेंशन

एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की खबर से सनसनी मची हुई है..खराब परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को टारगेट करते हुए छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है

Jan 9, 2025 - 19:15
Jan 9, 2025 - 20:16
क्या फिर बड़ी छंटनी करने वाला है Microsoft? काम करने वाले लोगों को बड़ी टेंशन

एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की खबर से सनसनी मची हुई है..खराब परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को टारगेट करते हुए छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सामने आई Business Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही छंटनी होने जा रही है, लेकिन कंपनी ने अफेक्टेड कर्मचारियों की सटीक जानकारी नहीं दी है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी का फोकस हाई परफार्मिंग टैलेंट को ढूंढ़ने पर है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब कर्मचारी परफॉर्मेंस एक्सपेक्टेशंस को पूरा नहीं करते, तो कार्रवाई की जाती है।

पहले होगी छंटनी, उसके बाद भर्ती ?

बताया जा रहा है कि ये छंटनी हर लेवल के कर्मचारियों को प्रभावित करेगी, ये स्टेप सुरक्षा प्रभाग से लेकर कई विभागों पर असर डाल सकता है। हालांकि प्रवक्ता का कहना है कि छंटनी के बाद खाली पदों पर भर्ती भी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, 2024 के मिड तक, Microsoft ने दुनिया भर में लगभग 2 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है।

पिछले साल भी कंपनी ने की थी छंटनी


साल 2024 की शुरुआत में Activision Blizzard के एक्वीजीशन के बाद, गेमिंग डिवीजन में 2 हजार और बाद में Azure क्लाउड सर्विस डिवीजन में 1 हजार लोगों को नौकरी से निकाला था। इसके अलावा, सितंबर 2024 में Xbox डिवीजन में 650 लोगों की नौकरी गई। बहराल एक बार फिर कंपनी से छंटनी की खबर से टेंशन का माहौल है