ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल
वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

पंचांग जनवरी 31, 2025, शुक्रवार
माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, द्वितीया तिथि 01:59 PM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र शतभिषा 04:14 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा | वरीयान योग 03:32 PM तक, उसके बाद परिघ योग |
जनवरी 31 शुक्रवार को राहुकाल 11:14 AM से 12:34 PM तक है | चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा |
आज का राशिफल
मेष
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।
समाधान :-दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें।
शुभ अंक :- 3 शुभ रंग :- सफ़ेद
वृषभ
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। बनते कामों में बाधा हो सकती है। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
समाधान :-हींग से हल्का सा नाभि पर तिलक करें।
शुभ अंक :- 8 शुभ रंग :- गुलाबी
मिथुन
घर-परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
समाधान :-जल में गुलाबजल डालकर स्नान करें।
शुभ अंक :- 3 शुभ रंग :- हल्का हरा
कर्क
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
समाधान :-कुल देवता का पूजन जरूर करें।
शुभ अंक :- 9 शुभ रंग :- लाल
सिंह
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
समाधान :-भैरव की का दर्शन पूजन करें।
शुभ अंक :- 7 शुभ रंग :- हल्का लाल
कन्या
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
समाधान :-घर में कपूर की धूनी जरूर दिखाएँ।
शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- मिल्की वाइट
तुला
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।
समाधान :-गुलाब की पंखुड़ी जल में डालकर घर के कोने में रखें।
शुभ अंक :- 1 शुभ रंग :- बेबी पिंक
वृश्चिक
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है।
समाधान :-गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- लाल
धनु
भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें।
समाधान :-पीले पुष्प जल में डालकर मुख्या द्वार पर रखें।
शुभ अंक :- 2 शुभ रंग :- पीला
मकर
अनावश्यक जोखिम न लें। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
समाधान :-नीले पुष्प शिव लिंग पर अर्पित करें।
शुभ अंक :- 3 शुभ रंग :- नीला
कुंभ
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।
समाधान :-हनुमान मंदिर में लड्डू अर्पित करें।
शुभ अंक :- 1 शुभ रंग :- लाल
मीन
व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
समाधान :-गुरु एवं माता पिता की वस्त्र दें।
शुभ अंक :- 9 शुभ रंग :- सफ़ेद
What's Your Reaction?






