ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Feb 2, 2025 - 06:00
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

पंचांग फ़रवरी 2, 2025, रविवार

माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ | चतुर्थी तिथि 09:14 AM तक उपरांत पंचमी तिथि 06:53 AM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:52 AM तक उपरांत रेवती | शिव योग 09:14 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग 06:05 AM तक, उसके बाद साध्य योग | 

फरवरी 02 रविवार को राहुकाल 04:36 PM से 05:56 PM तक है | चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा |

02 फरवरी 2025 माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 09:14 AM तक उपरांत पंचमी तिथि एवं 03 फरवरी को प्रातः 06:53 AM के उपरांत षष्ठी होने के कारण आज ही पसंत पंचमी का शुभ संयोग है। 


तिथि विशेष प्रयोग 
अगर बच्चे का है भटकाव 
नौकरी में नहीं मिल रही सफलता 
व्यापार में आ रही है बाधा 
या वैवाहिक जीवन में है समस्या 
तो बसंत पंचमी पर करें ये उपाय 
अक्षय मुहूर्त में पाएं अक्षय वरदान 

खीर का प्रसाद बनाये
घर के मंदिर में रखकर 
रात्रि बेला में पीले या लाल वस्त्र में 
इस मंत्र का जाप 51 बार करें 
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते 
और प्रसाद स्वरुप ग्रहण करें। 

=====================आज  का राशिफल========================

मेष
आज वाहन या मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। 

वृषभ
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 


मिथुन
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 


कर्क
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। 


सिंह
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। बनते कामों में बाधा हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।


कन्या
आज पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। 


तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। 


वृश्चिक
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु
आज यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 


मकर
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। 


कुंभ
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।


मीन
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। माता को बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow