सर्विलांस और क्राइम टीम को भी जांच में लगाया
फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की तलाश में टीम को लगाया गया है। साथ ही सर्विलांस और क्राइम टीम को भी लगाया गया है। हालांकि, घटना के करीब 15 घंटे बीतने के बावजूद अभी तक आरोपितों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। दोनों मृतकों के परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
तो क्या किसी ने मिलने के लिए बुलाया फिर हत्या की
पुलिस के प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि किसी ने दोनों छात्रों को मिलने के लिए बुलाया फिर हत्या कर दी। रोहित के परिवार में पिता रमेश चंद्र, मां और चार भाई हैं। वहीं मनोज के परिवार में पिता रामेश्वर, मां और दो भाई है। घटना का राजफाश करने के लिए कई टीमें लगा दी गई है।
इन दो एंगलों पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि जिस तरह से हत्या की गई है, इससे यह बिल्कुल साफ है कि हत्या किसी रंजिश में कई गई है। दो बिंदुओं पर जांच की जा रही है पहली प्रेम-प्रसंग और दूसरा जमीनी विवाद पर। ऐसा लग रहा है कि दोनों को मिलने बुलाया और फिर दोनों हत्या कर दी है।