Farmer Protest In Chandigarh: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल

Mar 5, 2025 - 11:59
Farmer Protest In Chandigarh:  पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल

Farmer Protest In Chandigarh: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आज बुधवार को चंडीगढ़ में आंदोलन करने का एलान किया है। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही पुलिस ने किसानों को रोक दिया गया है। आंदोलन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया है, जिसके कारण जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। 

पटियाला में भी कड़ी सुरक्षा

पटियाला में पुलिस ने किसानों के बुधवार को चंडीगढ़ में (Farmer Protest in Chandigarh) पक्का मोर्चा लगाने की घोषणा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम  कर दिए हैं ताकि किसान चंडीगढ़ तक ना पहुंचे सकें। 

गाड़ियों की हो रही है चेकिंग 

चंडीगढ़ मुल्लापुर बैरियर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पंजाब की तरफ से आने वाली हर गाड़ी की जांच कर ही उसे चंडीगढ़ के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।  संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आज चंडीगढ़ मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि "हमारे करीब 18 जिलों में कार्यक्रम होंगे। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर हम भगवंत मान के पुतले जलाएंगे। आज हमलोग पूरे पंजाब में सैकड़ों जगहों पर अपना कार्यक्रम करेंगे। एसकेएम की पंजाब यूनियन के नेता को किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व के साथ हिरासत में लिया गया है। आज का आंदोलन किसानों के अधिकार को छीनने वालों  के खिलाफ है। यह आंदोलन  शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow