ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल
वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

आज का पंचांग
पंचांग 16/01/2025 • January 16, 2025
माघ कृष्ण पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081 तृतीया तिथि | नक्षत्र आश्लेषा 11:16 AM तक उपरांत मघा | आयुष्मान योग, करण वणिज 03:39 PM तक |
जनवरी 16 गुरुवार को राहु 01:50 PM से 03:09 PM तक है | 11:16 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा |
आज का राशिफल
मेष
छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजना आएगी।
सचेत रहने की आवश्यकता है।
किसी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।
समाधान :-
रात्रि में मीठा भोजन ही करें।
वृष राशि
रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।
किसी बात को ज्यादा तूल न दें ।
समझौता की स्थिति उत्तम रहेगी।
समाधान :-
केले के पेड़ में जल दें।
मिथुन
मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
समाधान :-
हरे रंग के वस्त्र का प्रयोग करें।
कर्क
जमीन के लेन-देन के लिए दिन शुभ है।
पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी।
नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
समाधान :-
काला वस्त्र वर्जित है।
सिंह
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से लाभ मिलेगा।
कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें।
आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
समाधान :-
स्वेत पुष्प से सूर्य को अर्घ दें।
कन्या
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें।
संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे।
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
समाधान :-
अनार रस से माँ दुर्गा का अभिषेक करें।
तुला
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे ।
समाधान :-
रामायण की 5 चौपाई जरूर पढ़ें।
वृश्चिक
वृश्चिक :
दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा।
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
निजी संबंध में स्नेह बढ़ेगा।
समाधान :-
हनुमान उपासना आज जरूर करें।
धनु
संबंधों में मधुरता आएगी।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
समाधान :-
पीले फल दान करें।
मकर
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
समाधान :-
शमी के पेड़ में जल दें।
कुंभ
आपके अटके काम सफल होंगे।
सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
समाधान :-
हनुमान अष्टक का पाठ करें।
मीन
आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
संबंधों में मधुरता आएगी।
उच्च शिक्षा का प्रयास फलीभूत होगा।
समाधान :-
बेल के पेड़ में जल दें।
What's Your Reaction?






