ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Jan 13, 2025 - 08:48
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

आज का पंचांग 

पंचांग जनवरी 13, 2025, सोमवार

पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081| नक्षत्र आद्रा 10:38 AM तक उपरांत पुनर्वसु | वैधृति योग 04:38 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | 

जनवरी 13 सोमवार को राहु 08:34 AM से 09:53 AM तक है | किसी कार्य के शुभारंभ या इंटरव्यू आदि तथा यात्रा आरम्भ करने का शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:06 से 12:54 तक तथा गुलिक काल 13:49 से 15:07 तक रहेगा। आज अमृत योग सुबह 07:15 से आरम्भ होकर पूरे दिन रहने वाला है। 

आज का राशिफल 


मेष

सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
संभव है आँखों से संबंधित समस्या आए।
दुर्घटना की संभावना है, बचकर रहें।
 
समाधान :-
सफेद वस्तु रुमाल या पुष्प पास रखें।

वृष राशि


अनावश्यक खर्च आज बढ़ेगा ।
खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेंगे।
कारोबार में उन्नति के योग है।
 
समाधान :-
शिवजी को जलाभिषेक करें ।

मिथुन


धन का आगमन बनेगा।
प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।
रोजगार में तरक्की होगी।
 
समाधान :-
सफेद वस्तु का दान करें।

कर्क



मन के अनुरूप काम होगा।
घर में कोलाहल हो सकता है।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
समाधान :-
शिवजी का चन्दन डालकर जलाभिषेक करें।

सिंह


मन अकारण चिंतित रहेगा।
ह्रदय रोग से परेशानी हो सकती है।
आज वाणी ज्यादा कटु होगी।
 
समाधान :-
लाल वस्तु का दान करें ।

कन्या


रुका धन वापस आएगा।
चालाक किस्म के लोग मिलेंगे।
व्यवसाय में अड़चन आ सकती है।
 
समाधान :-
हरी वस्तु का दान करना है ।

तुला


उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
कोर्ट कचहरी से बचें।
सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
 
समाधान :-
सूर्य को जल दें।

वृश्चिक


घर में सकारात्मक वातावरण रहने वाला है।
आवश्यक कामों में धन खर्च होगा।
पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी।
 
समाधान :-
लाल वस्तु का दान करें।

धनु


गुस्सा करने से काम प्रभावित होगा।
कोई अपना नुकसान पहुंचा सकता है।
कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
 
समाधान :-
शिवजी का दर्शन करें।

मकर 


नौकरी लग सकती है।
मन अवसाद का शिकार हो सकता है।
उर्जा की कमी महसूस करेंगे।
 
समाधान :-
नीली वस्तु या नीला पुष्प मंदिर या संत जनों को दान दें ।

कुंभ


असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
शत्रु पक्ष परास्त हो सकता है।
बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।
 
समाधान :-
दुर्गा मंदिर में माथा टेके।

मीन


भावुकता पर नियंत्रण रखें।
विद्यार्थी जीवन के लिए दिन शुभ है।
जोखिम के कार्यों से दूर रहें।
 
समाधान :-
शमी के पेड़ में जल दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow