ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Jan 26, 2025 - 07:56
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

पंचांग जनवरी 26, 2025, रविवार

माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081 | नक्षत्र ज्येष्ठा 08:26 AM तक उपरांत मूल | व्याघात योग 03:33 AM तक, उसके बाद हर्षण योग | 

जनवरी 26 रविवार को राहुकाल 04:31 PM से 05:50 PM तक है | 08:26 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा |


आज का राशिफल 


मेष राशि 
आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। चोट लगने की संभावना है। सावधान रहें। एनर्जी लो रहेगी। घर परिवार में बहस हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। 

समाधान : सूर्य को अर्ध्य दें।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: लाल


वृषभ राशि 
आज के दिन दोस्तों से मदद मिलेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कोई बड़ी डील हो सकती है। पिता की सलाह माने। भाग्य का साथ मिलेगा। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। 

समाधान : पीपल के नीचे दीपक जलाएं। 
लकी अंक: 6, शुभ रंग: हरा


मिथुन राशि 
आज के दिन यात्रा से परहेज करें। सामान की चोरी हो सकती है। घर परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। हेल्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं। 

समाधान : हनुमान जी की आराधना करें। 
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: पिंक 

कर्क राशि 
आज के दिन पॉजिटिव रहेंगे। विवाह संबंध तय हो सकते हैं। घर में नए मेहमान आएंगे। यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा।

समाधान : मां लक्ष्मी को अनार अर्पित करें। 
लकी अंक: 2, शुभ रंग:  लेमन

सिंह राशि 
आज के दिन बड़े लोगों से मुलाकात होगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। दुकानदारों को लाभ मिलेगा। लोग आपसे जुड़ेंगे, भाग्य साथ देगा। रुका हुआ धन मिलेगा। 

समाधान : शिवजी को अखंडित फल अर्पित करें। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: हरा


कन्या राशि 
धार्मिक स्थान में जा सकते हैं। पुरानी परेशानी अशांति का कारण बन सकती है। कोई नया कार्य न शुरू करें। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। 

समाधान : तुलसी माता को जल चढ़ाएं। 
लकी अंक:  1, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि 
आज के दिन बिना बात के झगड़ा होगा। अपनी चीज कहीं पर भूल सकते हैं। ससुराल पक्ष से दांपत्य जीवन में इंटरफेयर करेंगे, उलझने रहेंगी। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। 

समाधान : गाय को चारा खिलाएं।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: पर्पल

वृश्चिक राशि 
आज के दिन स्टूडेंट के लिए समय अच्छा रहेगा। लोगों का फेवर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ टाइम व्यतीत करेंगे। शासन से सहयोग मिलेगा। मेहनत करें, अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे। 

समाधान :जरूरतमंद की वस्त्र का दान दें। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: नीला


धनु राशि 
आज के दिन मुश्किलों से बाहर निकलेंगे। फंसा हुआ पैसा मिलेगा। युवाओं के लिए आराम का दिन रहेगा। बाहर घूमने निकलने की संभावना है। 

समाधान :मां पार्वती स्वेत पुष्प अर्पित करें।  
लकी अंक: 5, शुभ रंग: आसमानी

मकर राशि 
 कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। हेल्थ की परेशानी हो सकती है। पेट में दर्द हो सकता है। मन अशांत रहेगा। 

समाधान : विष्णु भगवान की सेवा करें। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: पीला

कुम्भ राशि 
आज के दिन अपने कार्य पर फोकस करें। मांस मदिरा के सेवन करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। ठगी का शिकार हो सकते हैं। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। 

समाधान :जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: ब्लू


मीन राशि 
सुख सम्मान मान प्रतिष्ठा मिल सकती है। व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति सतर्क रहें। लव लाइफ ठीक रहेगी। 

समाधान : महाकाली की पूजा अर्चना करें। 
लकी अंक: 5, शुभ रंग: लाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow