ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Feb 4, 2025 - 09:03
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

पंचांग फ़रवरी 4, 2025, मंगलवार

माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081 | नक्षत्र अश्विनी 09:49 PM तक उपरांत भरणी | शुभ योग 12:06 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग | 

04 फरवरी मंगलवार को राहुकाल 03:16 PM से 04:37 PM तक है | चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा |

 आज का राशिफल 

मेष- 
आज आपके कई काम समय पर पूरे होंगे। तनाव खत्म होने से आपके काम की गति में वृद्धि होगी। वाहन सुख मिल सकता है। संपर्कों के माध्यम से इस समय आपको प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृष राशिफल - 
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप नई जमीन लेने की योजना बना रहे हैं तो योजना को कल तक के लिए टाल दें। लवमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन- 
नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।

कर्क- 
आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आपकी लव लाइफ का सबसे मुश्किल दिन होगा, आज प्रेम में धोखा मिल सकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खोने से बचें। 

सिंह- 
आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी । छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर संबंधी विकल्प आपको कुछ परेशानी में डाल सकते हैं। 

कन्या- 
गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपके प्रेम सम्बन्ध में परेशानी हो सकती है। आज किया गया निवेश लंबे समय में लाभ देगा।


तुला- 
आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कोई शुभ समाचार या बड़ी सफलता का सुख मिल सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप आज कोई निवेश या बचत योजना शुरू करने का फैसला करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक- 
आज आपका चंचल स्वभाव आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है।  आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज सोचा हुआ काम पूरा होगा।

धनु - 
निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है।

मकर- 
आज आपके व्यापार स्थल पर काम का बोझ बढ़ेगा।  व्यापार में लाभ की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का माहौल देखा जा सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। जीवन साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

कुंभ- 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सभी पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं।

मीन- 
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow