ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Jan 25, 2025 - 05:00
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

पंचांग जनवरी 25, 2025, शनिवार

माघ कृष्ण पक्ष एकादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081| नक्षत्र ज्येष्ठा | ध्रुव योग 04:37 AM तक, उसके बाद व्याघात योग | करण बव 08:04 AM तक, बाद बालव 08:32 PM तक, बाद कौलव |

जनवरी 25 शनिवार को राहुकाल  09:55 AM से 11:14 AM तक है | चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |

आज का राशिफल 

मेष राशि 
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के योग हैं । बिज़नेस  के लिहाज से दिन शुभ है। जोखिम उठाने से बचें। बेवजह किसी की बुराई न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यक्ता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 

समाधान : ज्यादा क्रोध न करें। 
लकी अंक: 1, शुभ रंग: गुलाबी

वृष राशि 
आज का दिन भागदौड़ में गुजरेगा। परिजनों व रिश्तेदारों से सकारात्मक व्यवहार रखें।मन अशांत रह सकता है।  भक्ति और आध्यात्म में मन लगाएं। यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। 

समाधान : कुल देवी का पूजन जरूर करें। 
लकी अंक: 7, शुभ रंग: सफेद


मिथुन राशि 
परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि संभव है। किसी तरह का कोई जोखिम ने लें। लेनदेन से बचें। बेवजह की बातों व विवादों से बचें। 

समाधान : माता पिता को प्रणाम जरूर करें। 
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: चाकलेटी

कर्क राशि 
कर्क राशिवालों को आज का कोई खुशखबरी मिल सकती है । पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मन शांत रहेगा। नौकरी पेशा वालों को अपने बॉस से शाबाशी मिल सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। 

समाधान : हनुमान मंदिर में फल दान करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: क्रीम


सिंह राशि 
मन में थोड़ा आशांति रहेगी।स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यक्ता है। अचानक से हुई रुकावट के बाद से वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। लेनदेन के पुराने मामले सुलझ सकते हैं।  

समाधान :शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। 
लकी अंक: 1,शुभ रंग: हल्का लाल

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है। परिवार में सामजस्य जरूरी है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। सभी जरूरी तथ्यों की जांच-परख कर लें। बाहर का खाना अवॉइड करें । 

समाधान : हल्दी से तिलक जरूर करें। 
लकी अंक:  8, शुभ रंग:  गुलाबी 


तुला राशि 
अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं।  क़र्ज़ या उधारी लेने की नौबत भी आ सकती है। प्रेम के मामले में समय अच्छा है। साथी के साथ समय गुजारने मौका मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। 

समाधान :केसर का तिलक करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: नीला 

वृश्चिक राशि 
मन में नकारात्मकता को नहीं आने दें।शॉर्टकट से पैसा कमाने का सोच रहे हैं, तो  इसे दिलो-दिमाग से निकाल दें। प्यार के मामले में दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ बैलेंस बनाकर चलें। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

समाधान :अपने ईष्ट देवता की शरण में रहें, लाभ मिलेगा।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: ऑरेंज


धनु राशि 
आज कार्यस्थल पर दबाव रह सकता है। धन मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा।  हेल्थ के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी टास्क के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।  सट्टा और लॉटरी को अवॉइड करें।  

समाधान :हनुमान जी की आराधना करें। 
लकी अंक: 5, शुभ रंग: केसरिया

मकर राशि 
महत्वाकांक्षी योजनाओं में सफलता मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी पुराने दोस्तों से धोखा मिल सकता है।

समाधान :शनि देव को काले तिल अर्पित करें। 
लकी अंक: 1, शुभ रंग: ग्रे


कुम्भ राशि 
सफलता के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। घरेलू कामों में मन लगेगा। त्वचा रोग होने की प्रबल संभावना है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई उपहार में नए कपड़े दे सकता है।  

समाधान :भगवान कृष्ण की आराधना करें।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: गहरा नीला

मीन राशि  
आज मीन राशि वालों को चिंता सता सकती है। व्यस्तता रहेगी। लोन से मुक्ति मिलेगी।   शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो विवाद होगा। 

समाधान : गणेश जी की वंदना जरूर करें आज। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: बैगनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow