Tejpratap Yadav ने पहली बार बताया 'इतनी' सीटें जीतेंगे !

Nov 10, 2025 - 15:58
Tejpratap Yadav ने पहली बार बताया 'इतनी' सीटें जीतेंगे !

बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से ताल ठोक रहे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है. तेजप्रताप ने बताया है कि उनकी पार्टी  जनशक्‍त‍ि जनता दल को कितनी सीटें आ सकती हैं. एक पत्रकार के सवाल के जवाब में  जनशक्‍त‍ि जनता दल के अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि परिणाम 14 नवंबर को पता चलेगा लेकिन उनकी पार्टी 10 से 15 सीटें जीतेगी. इसके बाद तेजप्रताप से केंद्र सरकार से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा पर सवाल पूछा गया तो जवाब में तेज प्रताप ने कहा-उनकी जान को खतरा है, मेरे दुश्‍मन मुझे मरवा सकते हैं, अब तो हर कोई दुश्‍मन ही नजर आता है.