भारत में महंगाई पर लगाम: अक्टूबर में सब्जियां 51% सस्ती, दालें 29% सस्ती हुईं

Nov 11, 2025 - 16:42
भारत में महंगाई पर लगाम: अक्टूबर में सब्जियां 51% सस्ती, दालें 29% सस्ती हुईं

भारत में महंगाई लगातार कम हो रही है। अक्टूबर में सब्जियां 51% सस्ती हो गईं, दालें 29% सस्ती और चावल 1.2% सस्ता हो गया। बैंक ऑफ बड़ौदा का अनुमान है कि इससे रिटेल महंगाई अक्टूबर में घटकर सिर्फ 0.4-0.6% रह सकती है, जबकि सितंबर में यह 1.5% थी। पिछले महीने थोक बाजारों में सब्जियों की आवक 30% तक बढ़ गई थी। यह ट्रेंड नवंबर में भी जारी है।

‘BoB एसेंशियल कमोडिटीज इंडेक्स’ लगातार छठे महीने गिरा है। अक्टूबर में यह एक साल पहले के मुकाबले 3.60% कम था। नवंबर के पहले छह दिनों में भी इस इंडेक्स में 3.80% की गिरावट देखी गई। यह इंडेक्स सब्जियों, दालों, तेल और अनाज जैसी 20 ज़रूरी चीज़ों को ट्रैक करता है। पिछले महीने टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में सबसे ज़्यादा गिरावट आई।

बैंक ऑफ बड़ौदा की इकोनॉमिस्ट अदिति गुप्ता ने कहा, “देश में अच्छी फसल, दुनिया भर में चावल जैसी खेती की चीज़ों की गिरती कीमतें और GST दरों में कटौती से महंगाई लगातार कम हो रही है। हमारा मानना ​​है कि आने वाले महीनों में भी रिटेल महंगाई कम ही रहेगी।”