Bollywood अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, परिवार अस्पताल पहुंचा, बेटियों को USA से बुलाया गया

Nov 10, 2025 - 16:10
Bollywood अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, परिवार अस्पताल पहुंचा, बेटियों को USA से बुलाया गया

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र रख रही है। उनकी हालत के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगले 72 घंटे धर्मेंद्र के लिए बहुत अहम हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य हॉस्पिटल में मौजूद हैं, और उनकी बेटियों को USA से वापस बुलाया जा रहा है। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, जिसमें उन्होंने ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है।