बाल बाल बचे Dimple Yadav से चुनाव हारने वाले योगी के मंत्री
उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के काफिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की 6 कार आपस में टकरा गईं।
यह हादसा थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव के पास जलेसर सर्विस रोड पर 9 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
पर्यटन मंत्री का काफिला बछगांव में स्थित शिव मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जा रहा था। तभी काफिले में आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
पीछे चल रही गाड़ियों के ड्राइवरों को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।