किशनगंज में राहुल ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, पीएम और EC पर क्या बोले राहुल?

Nov 9, 2025 - 15:40
किशनगंज में राहुल ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, पीएम और EC पर क्या बोले राहुल?
राहुल गांधी ने 9 नवंबर को किशनगंज में महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन  में एक रैली की। इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी और इलेक्शन कमीशन की कड़ी आलोचना की। राहुल ने कहा, "इन लोगों ने हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पहले ही वोट चुराकर सरकारें बना ली हैं। वे बिहार में भी ऐसा ही करने वाले हैं।" उन्होंने पूछा, "क्या आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं? मैंने इन लोगों को चुप करा दिया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर वोट चुरा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी ने एक बार भी यह नहीं कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, कि मैं वोट नहीं चुरा रहा हूं।  वे बोल नहीं सकते क्योंकि हमने जो आरोप लगाए हैं वे बिल्कुल सच हैं। बीजेपी नेता एक ही समय में दो राज्यों में वोट डाल रहे हैं। मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते वे वोट चुराकर जीतते हैं।"