बहन की शादी में कार्तिक ने जमा दिया माहौल

Dec 5, 2025 - 15:43
बहन की शादी में कार्तिक ने जमा दिया माहौल

कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी 4 दिसंबर को शादी के सात फेरे लिए। कार्तिक के होमटाउन ग्वालियर में हुई इस शादी की ढेरों फ़ोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

कार्तिक ने भाई का फर्ज निभाने के साथ ही शादी के दौरान रोमांच को भी बरक़रार रखा। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो संगीत नाइट में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस करते दिख रहे हैं।

कार्तिक के डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन क्लब ने शेयर किया है। डांस को देखने के बाद कार्तिक के फैन्स का कहना है कि शादी किसी की भी हो बिना इस गाने के वाइब नहीं आती है।

कार्तिक की बहन कृतिका डॉक्टर हैं और उन्हें पायलट तेजस्वी सिंह से शादी की है। डांस के साथ साथ ब्राइडल एंट्री का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक और उनके कजन कृतिका को मंडप की तरफ ले जाते दिख रहे हैं।

इस दौरान कार्तिक की फिल्म का ही गाना ‘तेरा यार हूं मैं' बज रहा है, जिस पर वो बहन के साथ डांस भी कर रहे हैं।

इससे पहले, कार्तिक ने हल्दी समारोह का एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आया था। इस वीडियो में वो स्टेज पर बहन के साथ डांस करते, परिवार के साथ मस्ती करते और फूलों की बारिश करते नजर आए थे।

कार्तिक के अगले फ़िल्म की बात करें तो जल्द ही उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे भी नजर आएंगी।