असम से मजदूरी करने आए 22 मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में हुई मौत
अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे कि 22 मजदूरों ने अपनी जान गवा दी।
मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि ट्रक पर 25 से ज्यादा लोगों के सवार थे, जब गाड़ी खायी में गिरी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया की घटना हयुलियांग–छगलागम रोड के लैलांग बस्ती के आस-पास हुई। जहाँ, असम के तिनसुकिया से आए मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि मजदूर हयुलियांग में किसी निर्माण कार्य के लिए उस बस से जा रहे थे। ये सभी मजदूर असम के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक के घायल होम के भी खबर सामने आई है।