America Immigration Policy: अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालने वाले प्लान में ट्रम्प प्रसाशन ने किया बदलाव

Mar 6, 2025 - 16:57
America Immigration Policy: अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालने वाले प्लान में ट्रम्प प्रसाशन ने किया बदलाव
अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों के मामले में अब ट्रंप प्रशासन बैकफुट पर आगाई है। सैन्य विमानों से भारत समेत विभिन्न देशों में प्रवासियों को छोड़ने वाले की प्रक्रिया में अमेरिका ने नया कदम उठाया है। अब सैन्य विमानों से अमेरिका अवैध प्रवासियों को वापस नहीं भेजेगा। भारी भरकम खर्च और लंबी दूरी की यात्रा के बाद ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाया है। 1 मार्च को आखिरी बार अमेरिकी सैन्य विमान ने अवैध प्रवासियों के साथ उड़ान भरी थी। 

लंबी दूरी तय करनी पड़ रही

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैन्य विमान मेक्सिको के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सैन्य विमान वाणिज्यिक फ्लाइट की तुलना में कम लोगों को अपने साथ ले जा रहे हैं। इस वजह से सैन्य उड़ानों का करदाताओं पर अधिक बोझ पड़ रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में जरूरत से पैसे खर्च हो रहे हैं। 

भारी भरकम खर्च से परेशान अमेरिका

अमेरिका में अवैध प्रवासियों की निगरानी करने का  काम होमलैंड सुरक्षा विभाग का  है। इन अवैध प्रवासियों को वाणिज्यिक उड़ानों से वापस भेजा जाता है। मगर ट्रंप प्रशासन ने सख्त संदेश देने के चक्कर में सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया। भारत जाने वाली तीन सैन्य उड़ानों पर अमेरिका ने  30 लाख डॉलर खर्च कर दिए। गंतव्य  तक लोगों को पहुंचाने पर अमेरिका को हर प्रवासी पर 20000 डॉलर तक खर्च करना पड़ रहा था।