बांग्लादेश में ऑनलाइन मीडिया पर भी लगाम, हसीना का कोई बयान प्रकाशित न हो
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सभी मीडिया आउटलेट्स (प्रिंट, टेलीविज़न और ऑनलाइन) को सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने साफ़ कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान पब्लिश न किए जाएं। सरकार ने इसके लिए नेशनल सिक्योरिटी का हवाला दिया है।नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (NCSA) ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि शेख हसीना को अब दोषी और भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। रिलीज़ के मुताबिक, उनके बयानों से देश में हिंसा भड़क सकती है, अशांति फैल सकती है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।दूसरी ओर, अंतरिम सरकार अब हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को देश वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेगी। इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) के प्रॉसिक्यूटर गाज़ी एमएच तमीम ने कहा कि वह फैसले की एक कॉपी और अरेस्ट वारंट विदेश मंत्रालय के ज़रिए इंटरपोल को भेजेंगे ताकि उन्हें बांग्लादेश वापस लाया जा सके।