चीन में कोरोना जैसा नया वायरस फैला, दहशत में दुनिया! अस्पताल का वीडियो देखकर आप भी डर जाएंगे

चीन में नई महामारी का खतरा मंडरा रहा है? 

Jan 3, 2025 - 11:56
Feb 7, 2025 - 09:43
चीन में कोरोना जैसा नया वायरस फैला, दहशत में दुनिया! अस्पताल का वीडियो देखकर आप भी डर जाएंगे
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में अस्पताल में लोगों की भीड़

चीन में कोरोना जैसा नया वायरस फैला, नये वायरस से दहशत में दुनिया! अस्पताल का वीडियो देखकर आप भी डर जाएंगे 

कोविड-19 के 5 साल बाद चीन में फिर एक बार नया वायरस फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो RNA वायरस है।

मरीजों से अस्पताल हुए फुल 

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 16 से 25 दिसंबर के बीच सांस लेने संबंधी सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चीन ने वायरस के फैलने के बाद कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित कर दी है। दावे के मुताबिक अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ रही है।

हालांकि चीन की तरफ से नए वायरस पर कोई बयान या जानकारी नहीं दी गई है। अंग्रेजी अख़बार the star की रिपोर्ट के मुताबिक CDC ने पहले से अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होने की बात कही है।

दुनिया के लिए चिंता की बात 

चिंता की बात ये है कि खांसने और छींकने से वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है। वायरस का असर ज्यादा होने पर इससे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया भी हो सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक चीन इससे निपटने के लिए एक निगरानी सिस्टम की टेस्टिंग भी कर रहा है।

देखें वीडियो

 

वायरस से पॉजिटिव हुए मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुताबिक इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट शामिल हैं। HMPV के अलावा इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के केस भी सामने आ रहे हैं। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल का वेटिंग रूम मरीजों से भरा हुआ है. वीडियो में कई लोग मास्क पहने हुए हैं, जबकि कुछ लोग खांसते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में अस्पताल के कॉरिडोर में कई बुजुर्ग लोग दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट में लिखा गया है कि अस्पताल इन्फ्लूएंजा ए और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मरीजों से भरे हुए हैं, जो तीन साल पहले कोविड-19 महामारी जैसा है

ताइवान में हुई थी इस वायरस की पहचान 
HMPV वायरस की पहचान पहली बार 2001 में हुई थी। एक रिसर्चर ने सांस की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के सैंपल में इस वायरस का पता लगाया था। ये वायरस सभी तरह के मौसम में मौजूद होता है, लेकिन इसके सबसे ज्यादा फैलने का खतरा सर्दियों में होता है।

पांच साल पहले चीन से ही फैला था कोरोना 
कोविड-19 का पहला केस पांच साल पहले 2019 में चीन के वुहान में मिला था। तब इसे एक रहस्यमयी निमोनिया समझा गया था। ये सार्स-कोव-2 वायरस से फैला था। इसके बाद ये कोरोना दुनिया में तेजी से फैला। जिसके बाद जनवरी 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल पेंडेमिक घोषित किया था। दुनिया भर में कोविड के 70 करोड़ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 70 लाख से ज्यादा मौतें भी हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow