अरविन्द केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन की होगी जांच

Feb 15, 2025 - 12:49
Feb 15, 2025 - 13:08
अरविन्द केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन की होगी जांच

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रिनोवेशन की जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को बंगले के जांच के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि बंगले के रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। भाजपा ने बंगले को केजरीवाल का शीशमहल नाम दिया है। इस बंगले में केजरीवाल साल 2015 से 2024 तक रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रोसेस को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने लेटर लिखकर यह भी कहा था कि भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ के बाद इस बंगले में नहीं रहेगा।

9 दिसंबर 2024 को BJP ने केजरीवाल के बंगले का एक वीडियो जारी किया, उस वीडियो के माध्यम से दिल्ली के CM हाउस का आलीशान इंटीरियर दिखाया गया। BJP ने केजरीवाल पर तंज कसा, 'वे कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिसॉर्ट ही बनवा लिया'

वीडियो जारी होने के बाद दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मांग की है कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने आलीशान  बंगले की सजावट पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। वो भी तब जब कोविड में जनता के विकास कार्य बंद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow