हसीना ने यूनुस सरकार की नीतियों को बताया भारत विरोधी और आत्मघाती

Nov 12, 2025 - 20:01
हसीना ने यूनुस सरकार की नीतियों को बताया भारत विरोधी और आत्मघाती
भारत में रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि बांग्लादेश की वर्तमान यूनुस सरकार कट्टरपंथियों के इशारे चल रही है। उन्होंने बुधवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया।

हसीना ने कहा कि मैं भारत सरकार और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी के लिए बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस की भारत विरोधी नीति गुमराह करने और खुद का नुकसान करने वाली है।

हसीना ने कहा कि उनकी वतन वापसी तभी संभव है, जब लोकतंत्र बहाल होगा, अवामी लीग पर से रोक हटेगी और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होंगे।