US में महंगाई पर वार: ट्रंप ने खेती के कई प्रोडक्ट्स को किया टैरिफ-फ्री

Nov 15, 2025 - 19:23
US में महंगाई पर वार: ट्रंप ने खेती के कई प्रोडक्ट्स को किया टैरिफ-फ्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वर्जीनिया और न्यू जर्सी में हुए चुनावों में हारने के बाद टैरिफ से पीछे हट रहे हैं। ट्रम्प ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें बीफ, कॉफी और फलों सहित दर्जनों एग्रीकल्चर प्रोडक्ट पर लगे टैरिफ हटा दिए गए हैं। इसके पीछे मंहगाई बड़ी वजह है।

ट्रम्प प्रशासन के अनुसार यह कदम उत्पादों की कीमतों को स्थिर करने के लिए उठाया गया है। इन पर लगाए गए टैरिफ का बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा था। बीफ, कॉफी, चाय, फलों का जूस, कोको, मसाले, केले, संतरे, टमाटर और कुछ खाद उत्पादों को टैरिफ फ्री कैटेगरी में शामिल किया गया है।
द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य पदार्थों की कीमतें अप्रैल से सितंबर 2025 तक 2.7% बढ़ीं, जिसमें बीफ 7% और केले 7% महंगे हुए हैं। अमेरिकियों का कहना है कि उनकी मासिक लागत में एवरेज 9 हजार रुपए से 66 हजार रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर, टैरिफ ने अमेरिकी परिवार के सलाना खर्च को एवरेज 2 से 8 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है।