अमिताभ बच्चन खुद गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे

Nov 13, 2025 - 13:46
अमिताभ बच्चन खुद गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे
एक्टर धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से 10 और 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर की हालत में सुधार के बाद 12 नवंबर की सुबह 7:30 उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके डॉक्टर ने ये जानकारी दी थी कि धर्मेंद्र के परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर पत्रकार सुभाष के. झा से कहा कि मेरे लिए यह समय बिल्कुल आसान नहीं था। धरमजी की सेहत हमारे लिए बहुत बड़ी चिंता है। उनके बच्चे भी रात–रात भर जाग रहे हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं कमजोर नहीं पड़ सकती, मेरे ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं, लेकिन हां, मैं खुश हूं कि वह घर लौट आए हैं। हम सबको राहत मिली है कि अब वह अस्पताल से बाहर हैं। उन्हें अपने लोगों के बीच रहना चाहिए। बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए दुआ करें।  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र से मिलने गए। बिग बी का एक्टर के घर गाड़ी से जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। कई दूसरे सेलिब्रिटी भी उनसे मिलने गए।