धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्षीय अभिनेता ने सोमवार दोपहर 1 बजे घर पर लिया अंतिम सांस

Nov 24, 2025 - 13:35
धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्षीय अभिनेता ने सोमवार दोपहर 1 बजे घर पर लिया अंतिम सांस

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज़ एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर आखिरी सांस ली। इससे पहले 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें आई थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एक्टर दो दिन तक वेंटिलेटर पर रहे, जिसके बाद उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था।