6 महीने बाद मस्क-ट्रम्प रिश्तों में पिघली बर्फ, नई राजनीतिक पार्टी का प्लान रद्द
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित ट्रम्प के स्टेट डिनर में इलॉन मस्क भी शामिल हुए। मस्क अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का प्लान भी रद्द कर चुके हैं।
मस्क ने यह भी कहा है कि वे 2026 मिडटर्म इलेक्शन में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और फंडिंग देंगे। इसके जरिए उन्होंने संकेत दिया कि वे टकराव नहीं, बल्कि दोस्ती का रास्ता चुन रहे हैं।
मस्क ने दावा किया था कि ट्रम्प यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज इसलिए जारी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनमें उनका भी नाम है। मस्क ने सार्वजनिक रूप से तीसरी पार्टी (अमेरिका पार्टी) बनाने और रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देने का ऐलान किया था।
अब हालात उलट है। मस्क की टीम ऑस्टिन के एक लग्जरी होटल में 2 दिन का DoGE टीम री-यूनियन कर रही है, जिसमें डिनर के साथ-साथ टेस्ला, स्पेसएक्स और द बोरिंग कंपनी के फैक्ट्री टूर की प्लानिंग है। मस्क खुद भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह संकेत हैं कि दोनों में समझौता हो चुका है।