एशेज़ पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, जैक वेदराल्ड और ब्रेंडन डॉगेट करेंगे डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI जारी कर दी। तस्मानियाई ओपनर जैक वेदराल्ड और क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होने वाले मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। पैट कमिंस के उपलब्ध नहीं होने की वजह से स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा।
ओपनर जैक उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज ब्रेंडन तीसरे पेसर के तौर पर ओपनिंग करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के पास अभी एशेज ट्रॉफी है। टीम ने 2021 सीजन में पांच में से चार मैच जीते, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही।
स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड।
हेज़लवुड चोटिल, डॉगेट डेब्यू करेंगे। पेसर जोश हेज़लवुड 13 नवंबर को शेफ़ील्ड शील्ड मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसी वजह से डॉगेट को टीम में शामिल किया गया है। कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की चोट के कारण यह टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।