बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता और राहुल होंगे एक? संजय रावत ने दिया साल

Feb 11, 2025 - 13:24
Feb 11, 2025 - 14:54
बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता और राहुल होंगे एक?  संजय रावत ने दिया साल
Sanjay Rawat

Sanjay Raut: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद एक एतिहासिक जीत हासिल की है। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सभी की नजर बिहार और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिकी है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बंगाल चुनाव और अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया है।

बंगाल में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी ममता

ममता बनर्जी ने यह कहा था कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। सीएम ममता बैनर्जी के  इस बयान पर संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि, ममता बनर्जी हमेशा से स्वतंत्र रूप से चुनाव ललड़ीं  हैं, चाहे वो लोकसभा हो या विधानसभा।

चुनाव में पैसा बहुत बड़ी भूमिका निभाता है- संजय रावत 

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस इंडी गठबंधन का एक बड़ा हिस्सा है, इसलिए सीएम बनर्जी (Mamata Bannerjee) को कांग्रेस के साथ हमेशा बातचीत जारी रखनी चाहिए। इसके साथ ही, संजय राउत ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा पंजाब के आप विधायकों को दिल्ली बुलाए जाने पर भी बयान दिया है। उन्होंने (Sanjay Raut)  कहा, "पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पार्टी हाईकमान दिल्ली में है। अगर वह अपनी पार्टी की बेहतरी के लिए रणनीतियों पर काम करने के लिए पार्टी की कोई भी बैठक बुला रहे हैं इसमे क्या गलत है? यह उनकी पार्टी का अपना आंतरिक मामला है"। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया था कि, विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश हो रही है। बीजेपी के खिलाफ आप के खरीद-फरोख्त के आरोपों की एसीबी से जांच कराए जाने पर संजय राउत (Sanjay Raut)  ने कहा कि, "बीजेपी को अभी-अभी चुनाव में जीत मिली है। जांच अभी चल ही रही है। चुनाव में पैसा बड़ी भूमिका निभाता है। हमने इसे महाराष्ट्र में देखा है, दिल्ली में भी हो सकता है"। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow