Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पाटन में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री व पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जीत की होली मनाएंगे। यह तो खुशियों की रंगों की शुरुआत है। असली होली तो इस बार हम लोग नवंबर में मनाएंगे। जब पुनः एनडीए की बड़ी जीत होगी। इस अवसर पर चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने भी कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर आशीर्वाद दिया।
लोजपा (रा) के इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, महासचिव संजय पासवान एवं मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, सांसद अरुण भारती व राजेश वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
होली मिलन में पहुंचे राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री
होली मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में राधाकृष्ण की भाव नृत्य देख राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तालियां बजा उठे। आपको बात दें कि खगौल रोड में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में ये नजारा देखने को मिला। होली मिलन समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में भक्ति होली पर आधारित भाव नृत्य को देखा।