उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में घना कोहरा छाया, 21 जनवरी को 17 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले का गिरने का अलर्ट जारी हुआ
यूपी के 55 जिलों में घना कोहरा है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य का मौसम करवट ले सकता है. 21 जनवरी को बुंदेलखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरने की आशंका हैं.