11 नवंबर को 7 प्रदेशों में चुनाव है, जानते हैं आप ?
सबकी नजर बिहार चुनाव पर है लेकिन क्या आपको पता है कि 11 नवंबर को सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी. जी हां.. जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा, झारखंड के घाटशिला, पंजाब के तरनतारन, राजस्थान के अंता, तेलंगाना के जुबली हिल्स, मिजोरम के डम्पा और ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के मतदान के लिए तैयारियां की जा रही हैं. यहां 11 नवंबर को वोटिंग है और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला विधानसभा चुनाव में बडगाम और गांदेरबल दो सीटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने बडगाम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था जबकि नगरोटा सीट बीजेपी नेता और नगरोटा के विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई थी।