Delhi CM: कल तय होगा दिल्ली के नए सीएम का नाम

Delhi CM: 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आए आए। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद एतिहासिक जी हासिल की। उसी दिन से दिल्ली के नए सीएम के नाम पर मुहर लगाने को लेकर लगातार बैठकें हो रही है। पीएम मोदी भी फ़्रांस और अमेरिका का दौरा कर वतन लौट आएं हैं। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि कल यानि की सोमवार को दिल्ली के सीएम के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। कल दोपहर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने को दी है।
भाजपा दिल्ली में 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली के सत्ता में वापसी कर रही है। नई सरकार 19 या 20 फरवरी को शपथ ले सकती है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा।
भाजपा ने 71% सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह एक ग्रैंड इवेंट की तरह हो सकता है। इस इवेंट में प्रधानमंत्री के अलावा कैबिनेट और पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। साथ ही भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी आएंगे।
What's Your Reaction?






