New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, यात्री ने बताया 18 नहीं इतने लोगों की मौत हुई है

New Delhi Railway Stampede: कल देर रात यानि की शनिवार की रात 9;26 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
कल रात से लेकर अभी तक इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं। जो दिखाते हैं कि किस तरह भीड़ बढ़ने की वजह से हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज जाने वाली 2 ट्रेनें लेट थीं, इस वजह से भीड़ बढ़ने लगी। फिर अचानक अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नं. 16 पर आ रही है। भीड़ प्लेटफॉर्म-16 की तरफ भागने लगी। उसी दौरान फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ सभी को कुचलती चली गई। हादसे के बाद सीढ़ियों पर शव थे, लोगों का सामान, चप्पल-जूते बिखरे थे।
जिन 18 लोगों की मृत्यु हुई उनमे 10 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 बच्चे और एक युवक शामिल है।
इस भगदड़ में जिन लोगों की मृत्यु हुई उसमे बिहार के सारण जिले के रहने वाले पप्पू गुप्ता की मां भी थी। उन्होंने इस घटना के बारेमें बताया कि, 'मैं मां के साथ गांव जा रहा था। मां भगदड़ होने पर गिर गई। लोग उसके शरीर के ऊपर चढ़कर भागने लगे। वो दबकर मर गई।' 'मैं बिहार संपूर्ण क्रांति से अपने परिवार के साथ दिल्ली से सारण जाने के लिए स्टेशन आया था। भगदड़ में मां की मौत होने के बाद अस्पताल जा रहा हूं। पप्पू ने यह भी कहा कि, भगदड़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। जिसमें अधिकतर लोग संपूर्ण क्रांति से बिहार जाने वाले वाले यात्री हैं।'
एक दूसरे बिहार के यात्री ने बताया कि 'मैं अपनी मामी और बहन के साथ बिहार जाने के लिए निकला था। पुल पर इतनी भीड़ हुई कि लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए निकले। एक भी पुलिस वाला मौजूद नहीं था।'
What's Your Reaction?






