Delhi CM: 20 फरवरी को तय होगा दिल्ली के नए सीएम का नाम

Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 12 दिन बाद 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। हालांकि, भाजपा ने आज 16 फरवरी तक CM फेस तय नहीं किया है। पार्टी ने विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को बुलाई है, इसी विधायक दल के बैठक के बाद CM की घोषणा होगी।
इससे पहले 16 फरवरी शाम को यह खबर आई थी कि 17 फरवरी, यानी आज विधायक दल की बैठक होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि, कुछ देर बाद इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। लेकिन इसकी वजह क्या रही इसकी जानकारी नहीं दी गई।
भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के लगभग 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है।
ये है वो 6 नाम जो बन सकता है दिल्ली का सीएम
वैसे तो भाजपा हमेशा ही अपने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाती रही है। पार्टी सभी राजनीतिक कयासों को किनारे करते हुए संगठन के पुराने चेहरों को प्रदेश की कमान सौंप देती है। इसके बावजूद 6 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं। उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।
दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। बिहार और पंजाब चुनाव के अलावा जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखते हुए इनका चुनाव होगा।
What's Your Reaction?






