NDA की बंपर जीत पर शाह का वार—‘घुसपैठियों को बचाने वालों को करारा जवाब’

Nov 14, 2025 - 18:10
NDA की बंपर जीत पर शाह का वार—‘घुसपैठियों को बचाने वालों को करारा जवाब’

बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। NDA 243 में से 203 सीटों के साथ रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन को 35 सीटें मिलने का अनुमान है। इस बीच, PM मोदी ने X पर लिखा है कि यह सुशासन की जीत है। NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज़्यादा सीटें मिल रही हैं, जबकि महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। इस शानदार जीत के बीच सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जेडीयू के पास अब 80+ सीटें हैं। बीजेपी 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव ने राघोपुर में करीब 12,000 वोटों से जीत हासिल की। ​​महुआ में उनके बड़े भाई तेज प्रताप की हार लगभग तय है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी लगातार पीछे चल रही हैं।

महागठबंधन में आरजेडी 27 सीटें जीतने की ओर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस चार सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। पीके की पार्टी, जन सूरज और VIP अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। निर्दलीय और दूसरी पार्टियां छह सीटों पर आगे चल रही हैं।
अमित शाह ने X पर पोस्ट करके पार्टी को जीत की बधाई दी और इसे घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता की तरफ से "करारा जवाब" बताया। PM मोदी शाम 6 बजे दिल्ली में BJP ऑफिस जाएंगे।