हार का सदमा महीनों चलेगा’, बिहार नतीजों पर PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार

Nov 15, 2025 - 18:27
हार का सदमा महीनों चलेगा’, बिहार नतीजों पर PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार

PM मोदी ने शनिवार को सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के लोगों को संबोधित किया। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार ने हाल के विधानसभा चुनावों में जाति की राजनीति को नकार दिया।

उन्होंने कहा कि जो हारे हैं उन्हें इस सदमे से उबरने में महीनों लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का टैलेंट दुनिया में हर जगह मौजूद है। यहां के लोग ग्लोबल पॉलिटिक्स को समझते हैं। बिहार ने कम्युनलिज्म के जहर को नकार दिया। NDA ने बिहार की 243 में से 202 सीटें जीतीं।

इससे पहले, उन्होंने पंडोरी माता मंदिर में दर्शन किए। पंडोरी माता को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं। PM ने डेडियापाड़ा में 4 km का रोड शो भी किया, जहां हजारों आदिवासी लोग सड़क किनारे दिखे। इसके बाद उन्होंने 9,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया।