बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत, 29 में से 19 मंत्री विजयी

Nov 14, 2025 - 19:37
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत, 29 में से 19 मंत्री विजयी
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ फिर एनडीए सरकार बन रही है। 243 सीटों में 29 सीटों पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने चुनाव लड़ा। 19 मंत्री जीत चुके हैं।
वहीं, चकाई से लड़ रहे मंत्री सुमित सिंह करीब 13 हजार वोटों से हार गए हैं। 9 अभी जीत की ओर हैं। सुमित सिंह ने 2020 में इसी सीट से उपचुनाव प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी और एनडीए को समर्थन देकर मंत्री बने थे।
तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 1 लाख 22 हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने विपक्षी के अरुण कुमार साह को 45,820 वोट से हरा दिया है। उनके घर जश्न का माहौल है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का भी जीतना लगभग तय है।
धमदाहा से नीतीश की मंत्री लेसी सिंह ने विपक्षी के संतोष कुशवाहा पर 50 हजार ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। बछवाड़ा से खेल मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता भी जीते। कल्याणपुर से महेश्वर हजारी भी 38,586 वोट से जीत हासिल की।
दरभंगा से संजय सरावगी ने वीआईपी कैंडिडेट उमेश सहनी को 24 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। गया टाउन से मंत्री डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार वोट से<extra_id_1> 9वीं बार विधायक बने हैं। बांकीपुर से नितिन नवीन 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं।