Ranveer Allahabadia: महिला आयोग से लिखित में माफीनामा, "आखिरी बार थी अब नहीं करूंगा"

Mar 7, 2025 - 16:10
Ranveer Allahabadia: महिला आयोग से लिखित में माफीनामा, "आखिरी बार थी अब नहीं करूंगा"
Ranveer Allahabadia
Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर्स रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मुखीजा ने एक शो में विवादित टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से लिखित में माफी मांग ली है। कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर दोनों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद पूरे देश भर में उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था और विभिन्न प्रदेश में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई। 

गुरुवार को रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और शो के निर्माता सौरभ बोथरा व तुषार पुजारी राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। सूत्रों के मुताबिक दोनों यूट्यूबर्स से घंटों तक पूछताछ हुई। 

आयोग ने कहा- टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को कहा कि ऑनलाइन शो पर जो टिप्पणियां की गई वो  बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं। NCW अनुचित भाषा के इस्तेमाल को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि तुषार पुजारी, सौरभ बोथरा, अपूर्वा मुखीजा और रणवीर इलाहाबादिया आयोग के सामने पेश हुए। सभी ने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया।

लिखित में माफीनामा पेश किया

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी को नोटिस भेजा गया था। आयोग के सामने पेश होकर सभी ने गहरा खेद व्यक्त किया कि ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने लिखित में माफीनामा भी लिखा।