Pradhanmantri ka hogya khel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को साजिश करार देते हुए कहा है कि जांच एजेंसियां इसकी तह तक जाएंगी. उन्होंने कहा कि साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पीएम ने कहा कि वह बहुत भारी मन से भूटान पहुंचे हैं. मालूम हो कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 11 नवंबर की सुबह भूटान के दौरे पर पहुंच गए हैं. भूटान की राजधानी थिम्पू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने अपनी स्पीच की शुरुआत दिल्ली कार ब्लास्ट का जिक्र करते हुए की. उन्होंने कहा,
आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं. आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद दिल्ली में कार ब्लास्ट की साजिश रचने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.