रोहित शर्मा सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे
रोहित शर्मा सात साल के गैप के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2018 में टूर्नामेंट में खेला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को टूर्नामेंट के लिए अपनी अवेलेबिलिटी के बारे में इन्फॉर्म कर दिया है।
हालांकि, विराट कोहली ने अभी तक दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को टूर्नामेंट में अपने पार्टिसिपेशन के बारे में इन्फॉर्म नहीं किया है। उन्होंने आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था।
इससे पहले, BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से कहा था कि ODI टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें डोमेस्टिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा। विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से शुरू हो रही है।
BCCI ने कहा, बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों प्लेयर्स को साफ कर दिया है कि अगर वे इंडिया के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा।