दिल्ली धमाकों की साजिश में तुर्की कनेक्शन! आरोपी की फंडिंग और गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही थी
दिल्ली धमाकों की जांच कर रही एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। न्यूज़ एजेंसी PTI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आरोपी का तुर्की की राजधानी अंकारा में बैठे एक विदेशी हैंडलर से सीधा संपर्क था।
जांच में पता चला है कि वह अंकारा से आरोपी की गतिविधियों, फंडिंग और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने पर नज़र रख रहा था। प्लानिंग के लिए एक सेशन ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि इस हैंडलर की पहचान "उकासा" कोडनेम से हुई है। उकासा एक अरबी शब्द है जिसका मतलब मकड़ी होता है। हो सकता है कि यह उसका असली नाम न हो, बल्कि उसकी पहचान छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया हो। हालांकि, तुर्की ने इसे प्रोपेगैंडा बताकर खारिज कर दिया है।