नीतीश कुमार कल 11:30 बजे लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद!

Nov 19, 2025 - 12:16
नीतीश कुमार कल 11:30 बजे लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद!

नीतीश कुमार कल, गुरुवार को सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में PM मोदी भी शामिल होंगे। यह जानकारी जेडीयू के वर्किंग प्रेसिडेंट संजय झा ने दीबुधवार को जेडीयू विधायक दल की मुख्यमंत्री आवास पर मीटिंग हुई। नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया।बीजेपी भी अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए मीटिंग करेगी। इसके बाद, एनडीए की दोपहर 3:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में मीटिंग होगी। चर्चा है कि जेडीयू कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।एनडीए विधायक दल की मीटिंग सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर), हम और आरएलएम के सभी 202 MLA मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।सभी पार्टियां अपने चुने हुए विधायक दल के नेता पर चर्चा करेंगी। एनडीए नीतीश कुमार को अपना विधायक दल का नेता चुनेगा। विधायक दल का नेता बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया शाम तक पूरी होने की उम्मीद है।