न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत! वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 3-1 से सीरीज़ अपने नाम
पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 18.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 141 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने 35 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों चुना गया।