quinton de kock ने ODI में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर उड़ाया गर्दा

Nov 10, 2025 - 15:24
quinton de kock ने ODI में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर उड़ाया गर्दा

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भले ही साउथ अफ्रीका हार गई लेकिन क्विंटन डी कॉक ने वनडे में इतिहास रच दिया. वनडे में क्विंटन डी कॉक ने 7000 रन पूरे कर लिए, ऐसा कर विकेटकीपर के तौर पर डिकॉक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. बतौर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. धोनी ने 189 वनडे पारी में बतौर विकेटकीपर 7000 रन बनाए थे

इसके अलावा क्विंटन डी कॉक सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले ओवरऑल दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर क्विंटन डी कॉक ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और केन विलियमसन को पछाड़ दिया है. क्विंटन डी कॉक ने केवल 158 पारी में 7000 रन पूरा करने में सफल रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर कोहली ने 161 और डिविलियर्स ने 166 पारी में 7000 वनडे रन पूरा करने में सफल रहे थे. इसके अलावा केन विलियमसन ने वनडे में 159 पारी खेलकर 7000 रन पूरा करने का कमाल कर पाए थे. वैसे, वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने का महारिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है. हाशिम अमला ने 150 पारी में 7000 वनडे रन पूरा किए हैं