बुमराह और पैट कमिंस समेत 9 बड़े प्लेयर बाहर, चैम्पियंस ट्रॉफी में कई टीम सदमे में !

Feb 12, 2025 - 15:38
Feb 12, 2025 - 15:42
बुमराह और पैट कमिंस समेत 9 बड़े प्लेयर बाहर, चैम्पियंस ट्रॉफी में कई टीम सदमे में !


19 फरवरी से ICC Champions Trophy 2025 का आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे. 8 टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. जिसमें विश्व के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के नाम गायब हैं. जिसकी वजह खिलाड़ियों का फिट ना होना बताया जा रहा है.  

आइए जानते हैं कि किस देश के कौन से खिलाड़ी इस बार के  ICC Champions Trophy 2025 का हिस्सा नहीं होंगे. 

जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में पहला नाम भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का है. बुमराह फिलहाल पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं.  बुमराह के फिट ना होने का अपडेट BCCI ने अपने X अकाउंट के माध्यम से 11 फरवरी को दिया था. बुमराह ने आखिरी बार ODI 2023  के एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में खेला था.  

पैट कमिंस
इस फेहरिस्त में दूसरा नाम है ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस का.  11 फरवरी के दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने औपचारिक तौर पर स्पष्ट किया कि कमिंस इस बार के  ICC Champions Trophy का हिस्सा नहीं होंगे. असल में BGT 2024-25 लीग में एक मैच के दौरान कमिंस इंजर्ड हो गए थे. जिससे वो अब तक उभर नहीं पाए हैं. 

जोश हेज़लवुड 
अपनी एक्यूरेसी की वजह से जाने जाने वाले गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड भी इस टूर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. हेज़लवुड अभी हिप इंजरी से जूझ रहें हैं. 

मिचेल मार्श 
अगला नाम भी ऑस्ट्रेलिया से ही है.  जाने माने आलराउंडर मिचेल मार्श को भी टीम में जगह नहीं मिली है. कारण है उनकी बैक इंजरी. 

एनरिक नॉर्खिया 
साउथ अफ्रीका के इस तेज़ गेंदबाज़ को भी अफ्रीकी टीम के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. 

जैकब बैथेल 
इंग्लैंड के 21 वर्षीया युवा खिलाड़ी जैकब बैथेल भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए. बैथेल भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अभी भी अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहें हैं.  

मिचेल स्टार्क 
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से ही हैं.  अगला नाम स्टार पेसर मिचेल स्टार्क का है. हालाँकि, स्टार्क चोटिल तो नहीं हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ये अपडेट दिया है कि कुछ निजी कारणों की वजह से स्टार्क ने अपना नाम वापिस ले लिया है.

सैम अयूब
पकिस्तान के लिए ओपन करने वाले सैम अयूब भी 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल होने के बाद वो अभी भी एंकल इंजरी से जूझ रहें हैं.  

अल्लाह गजनफर 
अब इस लिस्ट में आखिरी नाम अफगानिस्तान के स्पिन बॉलर अल्लाह गजनफर का है.  जिम्बाब्वे दौरे के दौरान गजनफर चोटिल हो गए थे और अब करीब 4 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे.